फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted theft in district cooperative bank, thieves reach locker

जिला सहकारी बैंक में चोरी कोशिश, लॉकर तक पहुंचे चोर

Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in district cooperative bank, thieves reach locker
चरथावल के जिला सहकारी बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज में चोरों को देखते दरोगा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। जिला सहकारी बैंक शाखा चरथावल में रविवार रात को चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की कोशिश की। बैंक के सर्वर से छेड़छाड़ की गई और डबल लॉकर का तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कस्बे में बस स्टैंड पर जिला परिषद मार्केट में जिला सहकारी बैंक की शाखा है। रविवार रात बैंक के पिछली तरफ लगी खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुस आए। उन्होंने आलमारी खोलकर फाइलों से छेड़छाड़ की। उसके बाद डबल लॉकर तोड़ने के लिए हथोड़े बजाए, लेकिन लॉकर नहीं टूट पाया। नेट सर्वर से भी छेड़छाड़ की गई। सोमवार सुबह दस बजे बैंक खोला, तो अलमारी खुली देख स्टाफ हैरान रह गया। शाखा प्रबंधक विश्वनाथ सिंह ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी ने बैक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। प्रबंधक ने बताया कि फिलहाल किसी चोरी को कोई अंदेशा नहीं लगा रहा। इसके बावजूद फाइलों को चेक कराया जा रहा है। उसके बाद सही मालूम चलेगा। जिला मुख्यालय पर बैंक के अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को लिखित में सूचित कर दिया है। पुलिस गंभीरतापूर्वक खुलासे में जुटी है। कस्बे एवं आसपास गांवों में रात को घूमने वाले आवारा और संदिग्ध युवक पुलिस के रडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed