फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted theft at Indico ATM, machine broke

इंडिको एटीएम में चोरी की कोशिश, मशीन तोड़ी

Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft at Indico ATM, machine broke
मुजफ्फरनगर, तितावी। तितावी के बघरा स्टैंड पर स्थित एक बैंक के एटीएम में बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। बदमाशों ने मशीन भी तोड़ डाली। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने किया मौका मुआयना।
विज्ञापन

बघरा बस स्टैंड पर लगे इंडिको कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम के बराबर में एक अन्य दुकान में किसी दूसरी कंपनी का एटीएम लगाने के लिए दुकान में काम चल रहा है। रविवार रात लगभग 10 बजे तक काम करने के बाद मजदूर व मिस्त्री अपने घर चले गए। सुबह आकर आसपास के दुकानदारों, ठेली रेहड़ी वालों को दीवार और एटीएम मशीन टूटी हुई मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एटीएम केबिन का शटर बंद करा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार से एटीएम में पैसे ही नहीं थे, जो भी भुगतान लेने आया वह खाली हाथ ही लौटा। यदि एटीएम के अंदर रुपये होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। बता दें कि घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस चेकपोस्ट है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed