{"_id":"5faab6da8ebc3e9bd85a1001","slug":"attempted-gang-rape-of-a-teenager-going-for-tuition-devband-news-mrt5104385108","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ट्यूशन जा रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
देवबंद। ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 नवंबर की शाम उनकी 13 वर्षीय भतीजी गांव में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया तथा अगवा कर एक घेर में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की चीख सुनकर गुजर रहे गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक भतीजी ने कई दिन बाद युवकों की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर विक्की, आकाश और रमन के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।