फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to sell land through fake power of attorney

Muzaffarnagar News: फर्जी पावर ऑफ अटारनी के जरिए जमीन बेचने की कोशिश

Sun, 17 Dec 2023 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Attempt to sell land through fake power of attorney
मीरापुर। रामराज थानाक्षेत्र के ग्राम शाहपुर में एक एनआरआई की कृषि भूमि एवं आवासीय भूमि, मकान की फर्जी पावर ऑफ अटारनी बनाकर सहायक आयुक्त स्टाम्प के यहां से धोखे से प्रमाणित कराने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-36 निवासी हरभजन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मूल रूप से मेरठ के जसवंत नगर निवासी जगदेव सिंह चीमा पिछले 60 साल से अमेरिका के मेक्सिको शहर में रह रहे थे। जगदेव सिंह के पिता उजागर सिंह के नाम रामराज के गांव शाहपुर, समाना और हंसावाला में कृषि भूमि, आवासीय भूमि और मकान थे। उजागर सिंह की मृत्यु के बाद संपत्तियों पर विरासत के आधार पर जगदेव सिंह का नाम अंकित चला आ रहा है। जगदेव सिंह ने अमेरिका में रहने के दौरान देखरेख के लिए हरभजन सिंह को नियुक्त किया था। आरोप है कि शाहपुर निवासी जगदीप सिंह ने जगदेव सिंह के नाम से एक फर्जी पावर ऑफ अटारनी तैयार कर ली और फर्जी गवाह बनाकर धोखे से सहायक आयुक्त स्टाम्प मुजफ्फरनगर से फर्जी पावर ऑफ अटॉरनी बना ली। आरोप है कि भूमि को खुर्दबुर्द करके किसी अन्य व्यक्ति को बैनामा कराने की तैयारी करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed