{"_id":"6aa6f9fe31fba4915607882f","slug":"attempt-to-kill-married-woman-for-giving-birth-to-a-daughter-locked-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-180569-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेटी पैदा करने पर विवाहिता को मारने का प्रयास, बाहर निकाल कर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेटी पैदा करने पर विवाहिता को मारने का प्रयास, बाहर निकाल कर लगाया ताला
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के ककरौली गांव में बेटी पैदा होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
थाना जानसठ क्षेत्र के पिमौड़ा निवासी रईस ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चार साल पहले ककरौली निवासी युवक से की थी। शादी में करीब 55 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि पहली बेटी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष विवाहिता से नाराज था। दोबारा गर्भवती होने पर जांच में बेटी का पता चला, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने उसके साथ फिर मारपीट की। बीस दिन पहले दूसरी बेटी के जन्म के बाद भी उसे पीटा गया। रविवार को धारदार हथियार से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पीड़िता को घर से निकालकर ताला लगा दिया।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है। बेटी के जन्म पर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप गंभीर हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।