फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on pradhan candidate

चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी पर हमला

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Attack on pradhan candidate
चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी पर हमला
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। गांव मुंडभर में बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश के चलते महिला प्रधान प्रत्याशी और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। पथराव-फायरिंग में प्रत्याशी सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस टीम से भी हमलावरों ने धक्कामुक्की कर दी, जिसके बाद फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने स्थिति पर काबू पाया। हमलावरों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुंडभर निवासी धर्मबीर सिंह की पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बिल्लू पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। धर्मबीर की पत्नी रेखा सिंह ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार रात रेखा का बेटा अभय व पोता गुरुकुल नारसन निवासी अजय बाइक से घर आ रहे थे। गांव में ही ओमपाल के घर के पास पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। दोनों युवक किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके घर पर पथराव के साथ ही फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन

हमले में रेखा के साथ ही अभय, अजय भी घायल हो गए। एसओ भौराकलां फोर्स के साथ गांव में पहुंचे, जहां हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ भी धक्कामुक्की कर दी। सूचना पर एसएसपी अभिषेक यादव रात में ही फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पांच आरोपियों संजीव, जितेंद्र, सौरभ, नरेश व अनिल को धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक मुकदमा प्रधान प्रत्याशी रेखा सिंह की तहरीर पर पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू के साथ ही संजीव, जितेंद्र, सौरभ, नरेश, बिट्टू फौजी, संदीप व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरा मुकदमा एसओ जितेंद्र तेवतिया ने दर्ज कराया है, जिसमें पूर्व प्रधान प्रवीण उर्फ बिल्लू के साथ ही संजीव, जितेंद्र, सौरभ, नरेश, बिट्टू फौजी, संदीप, अनिल व 20-25 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

..
मुंडभर में पूर्व प्रधान पक्ष द्वारा चुनावी रंजिश के चलते महिला प्रधान प्रत्याशी व उसके परिजनों से मारपीट की गई थी। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच हमलावर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पूर्व प्रधान व अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। - अभिषेक सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed