फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on departmental team for catching electricity theft

Muzaffarnagar News: विद्युत चोरी पकड़ने पर विभागीय टीम पर हमला

Wed, 26 Jul 2023 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
Attack on departmental team for catching electricity theft
लाइनमैन पर धारदार हथियार से वार करने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, पिता-पुत्र फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुरी काॅलोनी में विद्युत विभाग टीम ने एक घर में विद्युत चोरी पकड़ ली। इससे नाराज बाप-बेटे और एक अन्य ने टीम पर हमला कर दिया। लाइनमैन पर धारदार हथियार से भी हमला किया। काॅलोनी में हंगामा हो गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शामली रोड बिजलीघर के एसडीओ इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में जेई दिलीप यादव, लाइनमैन मनोज कुमार, पंकज, आरिफ, गौरव, राम कुमार वर्मा, सौरभ की टीम मंगलवार की रात साढ़े ग्यारह बजे प्रेमपुरी काॅलोनी में विद्युत चोरी पकड़ने पहुंचे। इस टीम ने पप्पू के घर में विद्युत चोरी पकड़ ली। आरोप है कि जैसे ही टीम वहां से चली, तभी घर मालिक पप्पू, उसका बेटा राहुल और परिचित अटमपाल ने अभद्रता की। मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

लाइनमैन राम कुमार को पीटा गया। धारदार हथियार से हाथ पर वार किया। हमले से बचते हुए किसी तरह टीम शहर कोतवाली पहुंची। अधिकारियों को भी सूचना दी गई। दिन निकलने पर जेई दिलीप यादव ने शहर कोतवाली में पप्प, राहुल व अटमपाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed