{"_id":"5793bd044f1c1ba07cc4c1aa","slug":"ats-will-commandos-escort-kanvdion","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस कमांडो करेंगे कांवड़ियों की हिफाजत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस कमांडो करेंगे कांवड़ियों की हिफाजत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शासन ने कांवड़ मेले पर आतंकी साए को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट किया है। बैग, थैले, पॉलिथीन, म्यूजिक सिस्टम आदि के माध्यम से आतंकवादी कांवड़ मेले में व्यवधान पैदा कर सकते हैं।
एसएसपी दीपक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ते और एटीएस कमांडो की एक कंपनी मंगाई है। सुरक्षा को लेकर जिले में कांवड़ मेले की चार दिन तक हेलीकॉप्टर से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा को लेकर एक कंपनी आरआरएफ और छह कंपनी पीएसी भी लगाई गई है।
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार ने कांवड़ मेले पर आतंकी हमला होने की आशंका जताई है। इसके लिए शासन ने एसएसपी को पुख्ता इंतजाम करने और कड़ाई से मेले पर निगरानी रखने के आदेश दिए हैं। कप्तान दीपक कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि थैले, पॉलिथीन और लावारिस बैग को देखते ही पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
आतंकियों द्वारा म्यूजिक सिस्टम की आड़ में धमाका करने की संभावना के इनपुट खुफिया एजेंसियों से मिले हैं। कप्तान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन से बम निरोधक दस्ते और एक कंपनी एटीएस कमांडो की मंगाई है। सुरक्षा को लेकर जिले में आरएएफ की एक कंपनी और पीएसी की छह और कंपनियां भी मंगाई हैं। एसएसपी ने बताया कि आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए कांवड़ मेले पर हेलीकॉप्टर से चार दिन तक लगातार निगरानी की जाएगी।
जल्दी ही हेलीकॉप्टर जिले में पहुंच जाएगा। चौबीस घंटे सीसीटीवी कैमरों से मेला मार्गों की निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने आरआई को बुलाकर पूरे दिन मेला मार्ग पर ड्रोन कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए। फिलहाल आतंकवादियों से सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने पूरी तैयारी कर ली है।
कांवड़ मार्ग के गांवों को 24 घंटे बिजली
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। रात्रि में कोई किसी तरह की घटना न हो जाए, इसके लिए कांवड़ मार्ग के सभी गांवों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए डीएम ने शासन को पत्र लिखा है।
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ यात्रा दिन रात चलती है। रात्रि में किसी कांवड़िए के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इसके लिए जिला प्रशासन कांवड़ मार्ग के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर रहा है। डीएम डीके सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में शासन को पत्र लिख दिया है।
शासन में उनकी बात भी हो गई है। शीघ्र ही इसकी अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया है। यदि कोई कटिंग होती है तो वह केवल दिन में ही की जाए। रात्रि में कोई कट नहीं किया जाए। डीएम ने बताया कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। समस्त अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है।
स्टेशन पर डाक्टर, एंबुलेंस की मांग
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे स्टेशन पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने बैठक ली। बैठक में स्टेशन मास्टर, आरएएफ और जीआरपी पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। रेलवे बोर्ड के सदस्य कमलकांत कश्यप ने कहा कि प्रत्येक बार कांवड़िए ट्रेन के ऊपर बैठकर आते हैं। इस बार बिजली की लाईन बन चुकी है।
ऐसे हालात में हादसों का खतरा बना हुआ है। रेलवे स्टेशन पर एक डॉक्टर और एंबुलेंस की मांग की गई, जिससे घायल कांवड़ियों का तुरंत उपचार किया जा सके। रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी जायजा लिया गया।
कांवड़ मार्ग पर हैंडपंप न होने से रोष
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर इस बार बंद पड़े हैंडपंप रिबोर तक नहीं हो पाए हैं। युवा रालोद के कार्यकर्ताओं ने रिबोर को लेकर जल निगम के एक्सईएन का घेराव किया। युवा रालोद कार्यकर्ता जल निगम के दफ्तर के बाहर एकत्र हुए। युवा रालोद के प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, जिलाध्यक्ष हर्ष राठी के नेतृत्व में एक्सईएन केबी जैन का घेराव किया।
जैन ने रालोद कार्यकर्ताओं को बताया कि बजट नहीं आने के कारण वह इस बार रिबोर नहीं करा सके। जैन ने कहा कि उन्होंने नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल से आग्रह किया था कि उनके कोटे में रिबोर के लिए जो सौ हैंडपंप आए हैं, वह उनमें कांवड़ मार्ग के कुछ रिबोर करा दें, लेकिन उन्होंने भी असमर्थता जता दी। प्रदर्शन में जगपाल, विदित मलिक, राहुल राणा, हनी, वंश सैनी, कपिलपाल, हंसराज जावला अंकुर राठी, हिमांशु सहरावत, अंकुुश चौधरी, सिद्घार्थ राठी, उदित चौधरी, अभिनव सिंघल आदि मौजूद रहे।