{"_id":"635ebe15cc65123d40030fe9","slug":"atal-ground-water-scheme-will-run-in-three-villages-of-budhana-block-muzaffarnagar-news-mrt6115276166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना ब्लॉक के तीन गांव में चलेगी अटल भूजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ाना ब्लॉक के तीन गांव में चलेगी अटल भूजल योजना
विज्ञापन
बुढ़ाना के कुरालसी गांव में विकास कार्यों का शिलांयास करते डॉ संजीव बालियान व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 1.13 करोड़ के जीर्णोद्धार कार्य का बालियान ने किया शुभारंभ
- प्रदेश के 26 ब्लॉक का योजना के लिए किया गया है चयन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना ब्लॉक में 1.13 करोड़ रुपये की लागत से तीन गांव में अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि यूपी के सिर्फ 26 ब्लॉक में योजना चलेगी, जिनमें से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना का चयन किया गया है।
रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जल संरक्षण के लिए तालाबों का जीर्णोद्धार किया। लुहसाना में 30 लाख, कुरालसी में 35 लाख और बिराल में 48 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। गांवों में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बालियान ने कहा कि योजना से निश्चित तौर पर जलस्तर में सुधार होगा। बारिश के दौरान जल संरक्षण होगा जलस्तर ऊपर आएगा। पूर्व विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत सदस्य रामनाथ सिंह, प्रमोद कश्यप, मुकेश शर्मा, राकेश कुमार, ठाकुर ठाठ सिंह, बबलू कुमार, अवनीश चौधरी, अजय कुमार, मामचंद, आशीष कुमार, मुन्नू, अमरपाल, राजपाल उपस्थित रहे।