फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   At this speed, the drains will be clean till rainy

इस रफ्तार से तो बरसात बाद तक साफ होंगे नाले

Tue, 23 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
At this speed, the drains will be clean till rainy
नाले की सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
इस रफ्तार से तो बरसात बाद तक साफ होंगे नाले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इस बार लॉकडाउन के बावजूद नगर पालिका नालों की सफाई नहीं करा सकी। काम की शुरुआत अप्रैल के पहले सप्ताह में ही कर दी गई थी, लेकिन रफ्तार इतनी सुस्त रही कि अब तक लगभग 50 प्रतिशत नाले ही साफ हो सके हैं। इनमें भी कई प्रमुख नाले साफ होने के बाद फिर से गंदगी से अट गए हैं। यदि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो शहर के सभी नालों की सफाई बरसात के बाद तक ही हो सकेगी। इनमें से भी जो नाले ढके हुए हैं, उनकी सफाई से पालिका ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
नगर पालिका की सूची के मुताबिक शहर के करीब 76 नालों को साफ करने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया गया था। अभी तक 39 नालों की पूर्ण सफाई का दावा किया गया है, जबकि 37 नाले साफ होने हैं। इनमें से 26 नालों की सफाई का काम अभी शुरू ही नहीं हो सका। 11 नाले ऐसे हैं जिनमें से कुछ आधे साफ हो गए हैं जबकि कुछ ढके होने के कारण साफ नहीं हो सके।
विज्ञापन

ढके नाले नहीं हो सके साफ
नगर पालिका ढके हुए नालों को साफ नहीं करा पाई। गाजावाली पुलिया से रुड़की रोड पर नाला ढका हुआ है। इसके अलावा कच्ची सड़क, बकरा मार्केट, घास मंडी और जिला अस्पताल से किचलू वाला बाग तक नाला अंडरग्राउंड है। इसके अलावा भी कई नालों पर अतिक्रमण के चलते उन्हें साफ नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मोहल्लों में रहता है जलभराव
नगर पालिका ने जो नाले साफ कराए हैं उनमें ज्यादातर मेन रोड के किनारे के हैं जबकि गली-मोहल्लों के नालों को साफ नहीं कराया जा सका। साफ है कि इस बार भी लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिलेगी। रामपुरी, लद्दावाला, कच्ची सड़क की कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, साकेत, सुभाषनगर, खालापार, किदवई नगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव रहता है।
नाला सफाई में लगे कुल 18 कर्मचारी
नगर पालिका ने बड़े नालों की सफाई तो जेसीबी और रोबोट मशीन से करा दी, लेकिन छोटे नालों में इन मशीनों से काम नहीं होगा। शुरुआत में पालिका अधिकारी नाला सफाई के लिए 50 कर्मचारियों को रखने की बात कह रहे थे, लेकिन मात्र 18 ही काम पर लगाए गए हैं। सोमवार को इन कर्मचारियों ने गांधी कॉलोनी के नालों की सफाई शुरू की।

इन नालों की है दुर्दशा
- नावल्टी चौक से बकरा मार्केट होते हुए चुंगी नंबर दो नाला
- गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड का नाला।
- मदीना चौक से कच्ची सड़क का नाला।
- सरवट फाटक रोड से रेलवे लाइन का नाला।
- रुड़की रोड पर रामपुरी गेट के सामने का नाला।
- नई मंडी रेलवे लाइन का नाला।
- गांधी कॉलोनी पुल के नीचे का नाला।
इन्होंने कहा...
लॉकडाउन में बाजार के नालों पर फोकस किया गया था। इस बार इन नालों की सफाई अच्छी तरह से हो गई है। शहर के लगभग सभी प्रमुख नाले साफ हो गए हैं या कुछ पर काम चल रहा है। छोटे नालों की सफाई मैनुअली कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारी लगा दिए गए हैं। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed