{"_id":"5a91aa674f1c1b5e6e8b7401","slug":"at-the-student-s-death-in-an-accident-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में छात्र की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में छात्र की मौत पर बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)। लकड़ियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार बीए के छात्र की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। हादसे के बाद बवाल की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे जानसठ तहसीलदार, भोपा और जानसठ सीओ ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर निवासी 19 वर्षीय छात्र अनिकेत पुत्र सुंदर गुर्जर मीरापुर के आकांक्षा कॉलेज में बीए का छात्र था। वह यूपी पुलिस और एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था। छात्र अनिकेत प्रतिदिन की भांति शनिवार सुबह की करीब नौ बजे बाइक से गांव युसूफपुर स्थित कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला।
गांव बेहड़ा सादात के पास सामने से आ रहे लकड़िय़ों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। इससे छात्र अनिकेत बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर छात्र कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छात्र की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र की बीआईटी चौकी पुलिस रिश्वत लेकर ओवरलोड वाहनों को बिजनौर मार्ग से गुजरने की अनुमति देती है। ओवरलोड वाहन राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत भी मौके पर पहुंच गए।
टिकैत ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंचे जानसठ तहसीलदार मनोज कुमार, सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर बामुश्किल शांत किया। जानसठ तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अब क्षेत्र से ओवरलोड वाहन नहीं गुजरेंगे।
छात्र की मौत पर मचा कोहराम
छात्र अनिकेत की अचानक मौत से परिवार के लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। मृतक की माता संगीता, पिता सुंदर, भाई अभिषेक और दादा राजपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की मौत से ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। मृतक के परिजनों को गांव के लोग और महिलाएं ढांढस बंधा रहे हैं। छात्र की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
छात्र की छह मार्च को थी शादी
छात्र अनिकेत की छह मार्च को मेरठ के बहसूमा के गांव झुनझुनी में बरात जानी थी। परिवार के लोग अनिकेत की शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। परिजनों ने शादी का आधा से अधिक सामान बाजार से खरीदकर घर में रख लिया था। परिवार के लोग अनिकेत की शादी को लेकर रोजाना आपस में सलाह-मशविरा भी करते थे। अनिकेत की मौत से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।