फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   At 11 places in the district, BKU will jam the road

जिले में ग्यारह स्थानों पर भाकियू करेंगी चक्का जाम

Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
At 11 places in the district, BKU will jam the road
जिले में 11 स्थानों पर भाकियू करेंगी चक्का जाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने छह फरवरी को देश भर में तीन घंटे के लिए चक्का का एलान किया है। किसान इस दौरान नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जाम लगाएंगे। भारतीय किसान यूनियन भी जिले में चक्काजाम की तैयारी में जुटी है। इसके लिए भाकियू के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, प्रशासन भी किसानों के चक्काजाम को लेकर अपनी तैयारी में लगा है।
कृषि कानूनों के विरोध में छह फरवरी के चक्का जाम के लिए भारतीय किसान यूनियन तैयारी कर रही है। भाकियू की ओर से इसके लिए जनपद में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे के फिलहाल 11 स्थान चुने गए हैं, जहां पर किसान शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक जाम लगाएंगे। भाकियू की ओर से दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर नावला कोठी, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना, मेरठ करनाल हाईवे पर बायवाला चेक पोस्ट और फुुगाना, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर लालूखेडी, जानसठ और मीरापुर में चक्का जाम किया जाएगा। इनके अलावा चरथावल, मोरना, शाहपुर में भी किसान जाम लगा कर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू नेता बैठक करके किसानों को गाजीपुर बॉर्डर के आंदोलन और चक्का जाम में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने बताया कि किसान सभी निर्धारित स्थानों पर शांतिपूर्वक चक्का जाम करेंगेे। इस दौरान एंबुलेंस के साथ ही आवश्यकता वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आंदोलन की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था का पालन होगा
- किसानों के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी में लगा है। इस दौरान कानून व्यवस्था का पालन कराया जाएगा। इस बात को पूरा ध्यान रखा जाएगा कि पब्लिक को परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed