फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Assault on the child's grave on the charge of tantric action

बच्चे की कब्र पर तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में मारपीट

Thu, 24 Feb 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Assault on the child's grave on the charge of tantric action
बच्चे की कब्र पर तांत्रिक क्रिया करने के आरोप में मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। खुसरोपुर गांव में बच्चे की कब्र पर तांत्रिक क्रिया करने की सूचना पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

एक सप्ताह पूर्व गांव खुसरोपुर निवासी जुबेर के छह माह के पुत्र की मृत्यु हो गई थी। शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। आरोप है मंगलवार रात को गांव के दो लोग कब्र के पास तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। सूचना पर जुबेर पक्ष के लोग कब्रिस्तान पहुंचे और विरोध जताया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष से गुफरान एवं दूसरे पक्ष के जुबेर, मुकर्रम और कासिफ को गिरफ्तार किया। फरार दोनों पक्षों के सात आरोपियों पर भी शांति करने के आरोप में नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed