फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ASP nominated Tehseen Bano for the post of District Panchayat President

आसपा की तहसीन जिपं की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी

Sun, 06 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ASP nominated Tehseen Bano for the post of District Panchayat President
आसपा ने जिपं अध्यक्ष पद पर तहसीन बानो को प्रत्याशी बनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी की तहसीन बानो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने अन्य दलों के जल्द समर्थन का दावा किया है। हालांकि सपा, रालोद और बसपा ने अभी सहमति पत्र जारी नहीं किया है।

शनिवार को मेरठ रोड पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में आसपा नेताओं ने दावा किया है कि उनके पास 23 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। आसपा ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सईदुज्जमा की पत्नी तहसीन बानो को जिला अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में रालोद, बसपा और कांग्रेस के समर्थन का पत्र पत्रकारों को शीघ्र ही मुहैया करा देंगे। उनके नेता किसी कार्यवश नहीं आ पाए। प्रेसवार्ता में आजाद पार्टी के पश्चिमी प्रदेश सह प्रभारी संजीव पाल ने कहा कि उनकी पार्टी को सभी दलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी के मुकाबले उनका प्रत्याशी विजयी रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बहुुमत से अधिक सदस्यों का पूर्ण समर्थन मिल चुका है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि रालोद, कांग्रेस, बसपा नेताओं से वार्ता चल रही है। जल्द ही सभी को विपक्ष में एकजुटता नजर आएगी। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा नेता राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, हाजी लियाकत, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed