फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asha is making aware by knocking from door to door in Muzaffarnagar

घर-घर दस्तक देकर जागरूक रहीं आशाएं

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Asha is making aware by knocking from door to door in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। दो दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ने की आशंका के चलते संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से बचाव के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। जनपद में गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को संचारी रोगों और कोरोना के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने कहा कि लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन बरसात होने के चलते लोगों को स्वयं भी सावधानी बरतनी होगी। अभियान के दौरान हर रविवार मच्छर पर वार कार्यक्रम पर जोर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को बरसात में जल भराव के चलते पनपने वाले मच्छरों से बचाव की जानकारी दे रही हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी फैलती हैं। इसलिए जरूरी है कि उन्हें पनपने ही नहीं दिया जाए। कोरोना के साथ-साथ लोग मलेरिया, डेंगू से भी अपना बचाव करें।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गृह भ्रमण के दौरान आशा एएनएम को कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखने को कहा गया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शदाता अहतेशाम खान का कहना है कि तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, बदन में चकत्ते होने की दशा में तत्काल जिला अस्पताल अथवा पास के किसी चिकित्सा केंद्र में जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed