{"_id":"6a4578ea0eeab8b2a703d694","slug":"as-soon-as-it-rained-the-road-caved-in-due-to-leakage-in-the-sewer-line-causing-traffic-jams-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-174830-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बारिश होते ही सीवर लाइन में लीकेज से धंसी सड़क, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बारिश होते ही सीवर लाइन में लीकेज से धंसी सड़क, जाम
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार में सीवर लाइन लीकेज होने से शहीद चौक के पास मार्ग का करीब आठ फीट का हिस्सा धंस गया। हादसे के वक्त सड़क पर आवाजाही नहीं होने के कारण दुर्घटना टल गई। वाहनों का आवागमन बंद करना पड़ा। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। यातायात पुलिस ने बेरिकेडिंग खड़े कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। पालिका के ईओ पवन कुमार ने कहा कि सीवर का लीकेज ढूंढा जा रहा है।
मीनाक्षी चौक से शहीद चौक होते हुए खालापार तक तीन अंडरग्राउंड लाइन निकाली गई हैं। ह्यूमपाइप लाइन सहित सीवर एवं पेयजल आपूर्ति की लाइन भी शामिल है। ईओ ने बताया कि मीनाक्षी चौक से शहीद चौक के मध्य एक स्थान पर सीवर लाइन में लीकेज हो जाने से भीतर-भीतर ही पानी के रिसाव से मिट्टी कट गई।
बुधवार को बारिश हुई तो अचानक सड़क धंस गई। पालिका सीवर नेटवर्क कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। खोदाई कराई जा रही है, पाइप का लीकेज वाला भाग ढूंढ़कर मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद मिट्टी भरवाकर सड़क ठीक होगी। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी सीवर लाइन लीकेज होने के कारण सड़क धंस गई थी।
विज्ञापन
बराबर की सड़क से गुजारे जा रहे वाहन
मीनाक्षी चौक से वाहन खालापार फक्करशाह चौक होते हुए शामली रोड की ओर जाते हैं। बुधवार दोपहर में बारिश के दौरान सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया। कुछ देर के लिए मीनाक्षी चौक से खालापार की ओर जाने वाले चौपहिया वाहनों को रोक दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर में धंसी हुई सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर बराबर वाली सड़क से वाहनों का आवागमन बहाल किया गया।