सीएए के समर्थन में आर्य जनों ने निकाली पदयात्रा
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में आर्य जनों ने नगर में पदयात्रा निकाली। कचहरी पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
शहर के आर्य समाज में एकत्रित हुए आर्य जनों ने यज्ञ किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीएए पर चर्चा की गई तथा इसका समर्थन किया गया। बैठक के बाद आर्य समाज मुजफ्फरनगर की सभी इकाइयों ने मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक होते हुए पदयात्रा निकाली। कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसएसपी अभिषेक यादव और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को दिया। पदयात्रा में अनूप सिंह वर्मा, मुकेश आर्य, ज्ञानेश्वर प्रसाद, गजेंद्र राणा आर्य, आनंदपाल आर्य, कंवल सिंह आर्य, सुधीर आर्य, राकेश आर्य, नीलम चौधरी, डा. महावीर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह योगाचार्य आदि शामिल रहे।