फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arya Samaj raised demand, government should bring population control law

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - आर्य समाज ने उठाई मांग, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए सरकार

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj raised demand, government should bring population control law
शहर आर्यसमाज से जागरुकता रैली निकालते आर्य समाज के अनुयायी।
- शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जन जाग्रति यात्रा, यज्ञ, योग और वेदों से युवाओं को जुड़ने का आह्वान
विज्ञापन


(फोटो)

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के नेतृत्व में शहर में जन जागृति यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सनातन वैदिक संस्कृति को बढ़ाने, वेदों की वाणी घर-घर, यज्ञ और योग से जन-जन को जोड़ने का संकल्प लिया गया। जनसंख्या नियंत्रण की उठाई मांग।

शहर आर्य समाज से प्रारंभ हुई जन जाग्रति यात्रा में ओम ध्वज पताकाएं तथा प्रेरक स्लोगन बोर्ड लिए जिलेभर से ऋषि दयानंद के अनुयायी जुटे। आर्य संत-महत्माओं स्वामी ओमानंद, स्वामी धर्मानंद, स्वामी सत्यवेश, सत्यमुनि, नरेंद्र मुनि, ओमप्रकाश आर्य, अमन शास्त्री, शांता प्रकाश शास्त्री, सतीश सुमन आदि की अगुवाई में गगनभेदी नारों के साथ बैनर लिए पंक्तिबद्ध महिला, पुरुष और युवा शहर के मुख्य सड़क मार्गों से गुजरे। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष हरिओम त्यागी, महामंत्री अनूप सिंह राठी एडवोकेट तथा शहर आर्य समाज प्रधान मुकेश आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित यात्रा में लोगों ने आर्य समाज अमर रहे, वेदों की ज्योत्ति जलती रहे, ऋषि-मुनियों की जय, देश के शहीदों की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन

यात्रा मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी रानी चौक से कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यात्रा में आनंद पाल सिंह आर्य, संसार सिंह आर्य, गजेंद्र सिंह राणा, बाबू सिंह आर्य, प्रवीण कुमार गुप्ता, तेजपाल आर्य, संगीता आर्य, डॉ. अरविंद आर्य, राजेंद्र आर्य, परविंद्र आर्य, मंजू आर्या, हरवीर सिंह आर्य, चंद्रवीर सिंह राठी, राकेश देवी आर्या आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed