फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arya Samaj has an important role in nation building: Guru Dutt

राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की अहम भूमिका : गुरुदत्त

Tue, 19 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj has an important role in nation building: Guru Dutt
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर यज्ञ करते आचार्य गुरुदत्त आर्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राष्ट्र निर्माण में आर्य समाज की अहम भूमिका : गुरुदत्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर देवयज्ञ किया गया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि संस्कृति और संस्कारों से ही राष्ट्र बचेगा। समाज और राष्ट्र के निर्माण में आर्य समाज की अहम भूमिका है।
केंद्रीय राज्यमंत्री के आवास पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जन कल्याण के लिए देवयज्ञ में आहुति दी गईं। यजमान डॉ. बालियान के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं माता रहे। यज्ञ ब्रह्म आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है, वैदिक सनातन पद्धति है, ऋषियों की परंपरा है। पर्यावरण शुद्धि में यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व है। वेद ईश्वरीय वाणी है और सृष्टि की सभ्यता, संस्कृति, ज्ञान- विज्ञान का मूल स्रोत्र हैं। उन्होंने कहा कि समाज सुधार के लिए आर्यसमाज से जुड़िये। आचार्य ने यजमान को सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ भेंट किया।
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आनंद पाल सिंह ने बताया कि वैदिक संस्कृति से परिवारों को जोड़ने के लिए अभियान प्रारंभ किया गया है। आर्य समाज गांधी कॉलोनी के संयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने भजन प्रस्तुत किया। स्वामी वृधानंद ने आशीर्वाद दिया। शहर आर्य समाज प्रधान मुकेश आर्य, मंगत सिंह आर्य, अधिवक्ता अनूप सिंह राठी, डॉ. सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, डॉ. नीरज शास्त्री, मंजू त्यागी, जगदीश प्रसाद त्यागी, अतर सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। विवेक बालियान ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन दीपक त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed