फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artists showcased their talent in the exhibition

Muzaffarnagar News: प्रदर्शनी में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 22 Feb 2023 05:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Artists showcased their talent in the exhibition
पद्मभूषण राम जी सुतार के 98वें जन्मदिवस पर आयोजित कला प्रदर्शनी का चौथा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महान कलाकार पद्मभूषण राम जी सुतार के 98 वें जन्मदिवस पर लगाई गई कला प्रदर्शनी का बुधवार को चौथा दिन रहा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चित्रों का प्रदर्शन किया।
आदर्श कॉलोनी की कलांगन आर्ट गैलरी में चल रही प्रदर्शनी में दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट से जुड़े सुनील कुमार सैनी के चित्र दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। डीएवी कॉलेज के कला प्रवक्ता प्रवीण सैनी, सुनील कुमार, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कॉलेज के कला विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अमित कुमार के डिजिटल चित्र नूतन कला विद्या का उदाहरण हैं। नवोदित कलाकार अनमोल सोनी और सागर कल्याण के चित्र भले ही प्रयोग अवस्था में है, परंतु उनमें हृदय को आदित्य करने की क्षमता है।
विज्ञापन

खतौली से डॉ नीतू वशिष्ठ, डॉ ऋचा जैन, डॉ प्रवीण पटेल के चित्रों को सराहा गया। चिकित्सक डॉ गिरीश की पत्नी मीनू ने तीन कृतियां खरीदकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। कलांगन सेवा ट्रस्ट की सचिव डॉ रीता मोहन ने कहा कि यह प्रदर्शनी निश्चय ही जनपद के कलाकारों का उत्साह वर्धन करने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed