फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artists of Haryana in Industrial Exhibition

औद्योगिक प्रदर्शनी में हरियाणा के कलाकारों ने धूम मचाई 

Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Artists of Haryana in Industrial Exhibition
प्रदर्शनी में प्रस्तुति देते हरियाणा के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में हरियाणा के कलाकारों ने धूम मचा दी। हरियाणवी फिल्मी और टीवी कलाकार ईश्वर शर्मा के नेतृत्व में आई टीम ने हरियाणवी लोक गीतों, रागिनी, नृत्य की प्रस्तुति दी। लोक संगीत में कलाकारों ने सुर में सुर मिलाया। वहीं, हास्य कलाकारों ने सभी को लोटपोट कर दिया। दर्शकों ने कलाकारों के शानदार प्रस्तुतियों पर दाद दी।  
विज्ञापन


हरियाणवी संगीत का शुभारंभ अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी, डीएम राजीव शर्मा, एआरटीओ विनीत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलाकार ईश्वर शर्मा ने समारोह का शुभारंभ भगवान शंकर की वंदना से किया।
विज्ञापन


हरियाणा से आई वर्षा चौधरी ने तेरी अंखियों का काजल, ताजमहल सी चमके, मैं इंगलिश मीडियम पढ़ने वाली और हट जा ताऊ पाछे ने गीतों पर नृत्य कर दमदार प्रस्तुति दी। इस नृत्य पर दर्शक भी झूमने को मजबूर हो गए। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसलाअफजाई की। ईश्वर शर्मा और गायिका पूनम ने मेरी एड्डी रोज खुजावे गीत और रागिनी सुनाई। फिल्म चंद्रावल के हास्य कलाकार गुलाब सिंह ने दर्शकों को हास्य व्यंग्य सुनाकर जमकर लोटपोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने दमादम मस्त कलंदर गीत गाकर तालियां बटोरी। हरियाणवी ग्रुप के डांस कलाकारों ने हरियाणवी लोक गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। हास्य कलाकार और कार्यक्रम के संयोजक रमेश केस्टो ने अनेक चुटकले सुनाकर दर्शकों को जमकर हंसाया। कार्यक्रम में सुबोध त्यागी, आसिफ राही, योगेंद्र तायल, संजीव कुमार और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed