{"_id":"577ab4a44f1c1b6e697faa58","slug":"arrange-on-eid-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर रहेगी तीन लाख लीटर दूध की व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर रहेगी तीन लाख लीटर दूध की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के पर्व पर इस बार सीर के लिए दूध की कमी नहीं रहेगी। जिले में तीन लाख लीटर दूध की व्यवस्था की जा रही है। तीन सौ स्थानों पर दूध के काउंटर लगाए जाएंगे। दूध की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार ने दूध कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में पराग दूध डेयरी के उपप्रबंधक, अमूल, पारस, मदर डेयरी, मधुसूदन, नंदी, आनंदा, जीडी प्लस के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख डेयरियों के मालिक मौजूद रहे। अभिहीत अधिकारी ने कहा कि हमें आपूर्ति, गुणवत्ता और भंडारण का विशेष ध्यान रखना है।
पैक्ड दूध सप्लायर्स ने आश्वासन दिया कि मांग के अनुरूप अतिरिक्त दूध की व्यवस्था रहेगी। फुटकर विक्रेताओं को निर्देश दिया गया कि वह अत्यधिक गर्मी के मौसम के चलते दूध के भंडारण के लिए उपयुक्त फ्रीज की व्यवस्था कर ले। जिले में तीन लाख लीटर दूध की उपलब्धता और तीन सौ काउंटर पर वितरण करने की योजना तैयार की गई। पैक्ड दूध काउंटरों के साथ टैंकर से खुले स्टैंडर्ड दूध की बिक्री की जाएगी। काउंटरों पर खुदरा मूल्य पर ही दूध बिक्री करने के निर्देश दिए गए।