{"_id":"d4a6f47ade38f5d8f318c4abd0cdc3f2","slug":"army-relly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद के युवाओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद के युवाओं ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही थलसेना की भर्ती रैली में मंगलवार को उम्मीद से बेहद कम अभ्यर्थी पहुंचे। चेकिंग के दौरान फर्जी प्रमाण-पत्रों और नशीली दवाइयों के मिलने से 700 के लगभग अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने भर्ती रैली से बाहर निकाल दिया।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच दिन से चल रही थलसेना भर्ती में मंगलवार को मुरादाबाद के युवकों की भर्ती होनी थी। सुबह सवेरे तीन बजे से सेना ने अभ्यर्थियों को स्टेडियम के भीतर लेना शुरू कर दिया था। सेना ने सभी अभ्यर्थियों के मूल निवासी और मार्कशीट चेकिंग की।
उसके बाद 1600 मीटर की दौड़ लगवाई। दौड़ में चयनित किए गए अभ्यर्थियों से बाद में लांग जंप और पुशअप कराया गया। भर्ती के दौरान सेना ने सभी अभ्यर्थियों के लंबाई, चेस्ट और वजन आदि चेक किए। अभ्यर्थियों के कम होने के कारण मंगलवार की भर्ती जल्दी ही निपट गई। उधर, भर्ती से पहले सेना के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की चेकिंग की।
विज्ञापन
इस दौरान मूलनिवास प्रमाण-पत्र, मार्कशीट आदि में गड़बड़ी के चलते और नशीली दवाइयों के मिलने से 700 के लगभग अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने भर्ती रैली से बाहर निकाल दिया।
मुरादाबाद से 425 अभ्यर्थियों का चयन
थलसेना की भर्ती में मंगलवार को मुरादाबाद से 5777 अभ्यर्थी आए, जिसमें से सेना के अधिकारियों ने शारीरिक परीक्षा के बाद 425 का चयन सेना के लिए किया।
शामली, मुजफ्फरनगर के अलावा सिखों की होगी भर्ती
मुजफ्फरनगर। थल सेना की भर्ती में बुधवार को भारी भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। शामली और मुजफ्फरनगर के अलावा सिख युवकों की भी अलग से भर्ती की जाएगी।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें चल रही थल सेना की भर्ती में बुधवार को शामली का नंबर है, लेकिन अधिकारियों ने मुजफ्फरनगर को ज्यादा मौका देने के लिए शामली के साथ मुजफ्फरनगर के युवकों के लिए ट्रेड मैन की भर्ती बुधवार में रखी है। भर्ती के लिए चयनित सातों जिलों के सिख अभ्यर्थियों की भर्ती भी दोनों जिलों के साथ बुधवार में ही रखी गई है।
इस तरह बुधवार को शामली, मुजफ्फरनगर और सिख अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। दो जिलों और सिखों की भर्ती होने के कारण बुधवार को भर्ती रैली में भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।
भीड़ को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही थलसेना की भर्ती रैली को लेकर बुधवार के लिए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। शामली नजदीक होने और जिले की भर्ती के कारण प्रशासन को रात में शहर में भारी भीड़ बढ़ने की उम्मीद लग रही है।
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आधा दर्जन सीओ के अलावा दर्जन भर एसओ और निरीक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ कवर करने के लिए लगाए गए हैं।
पुलिस आने वाले युवकों की ठहरने की जगह और भर्ती स्थल तक जाने वाले मार्गों पर निगाह रखेगी। भर्ती से बाहर होने वाले युवकों को तुरंत उनके घरों को भेजा जाएगा।