{"_id":"b9e451b7bc62b8ce82119062280b47a7","slug":"army-rally-im-muzaffarnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के अंतिम दिन अभ्यर्थियों का उमड़ा सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती के अंतिम दिन अभ्यर्थियों का उमड़ा सैलाब
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही थलसेना की भर्ती रैली में गुरुवार को मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों का नंबर होने के चलते शहर में भारी सैलाब उमड़ा। शहर के हर चौराहों और पार्कों में युवक डेरा डाले रहे। पुलिस और सेना को व्यवस्था संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में चल रही सेना की भर्ती रैली में गुरुवार को जिले का नंबर होने के कारण बुधवार रात से युवकों का सैलाब शहर में उमड़ता रहा। जिसके चलते सेेना ने रात ढाई बजे से ही अभ्यर्थियों को भीतर लेना शुरू कर दिया और सुबह साढ़े पांच बजे भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से दौड़ लगवानी शुरू कर दी।
भीड़ को देख ग्रुप में 250 की जगह 500-500 अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया। दौड़ के दौरान स्टेडियम में रेस के ट्रैक के बराबर में लगी जाली अभ्यर्थियों के दबाव के चलते टूट गई। दोपहर 12 बजे के लगभग आई बारिश के दौरान भी भर्ती रैली चलती रही। दर्जनों युवक बारिश में फिसलने से घायल और फेल हुए।
विज्ञापन
भर्ती रैली में युवाओं का जोश देखने लायक था। गुरुवार को सेना में भर्ती के लिए जिले से 19589 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें से सेना के अधिकारियों ने 2583 को चेकिंग के दौरान निकाल दिया। भर्ती रैली में आज कुल 1693 अभ्यर्थी चयनित किए गए।
दूसरे की जगह दौड़ते पकड़ा
सेना के स्टाफ ने दूसरे की जगह दौड़ रहे युवक को पकड़कर बैठा लिया। सिसौली निवासी एक अभ्यर्थी को सेना के एक जवान ने शक के चलते दौड़ते समय पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उसकी उम्र कम थी और वह भाई की जगह दौड़ रहा था। सिपाही ने आरोपी को पकड़कर अधिकारियों को सौंप दिया। बाद में युवक द्वारा माफी मांगे जाने पर अधिकारियों ने उसे छोड़ दिया।
भारी शोर शराबा रहा
गुरुवार को मुजफ्फरनगर की भर्ती में युवकों ने काफी शोर मचाया। रेस ट्रैक पर दौडनेे के दौरान एक दूसरे का हौसला बनाने और मैदान के बीच में बैठे फेल होने वाले अभ्यर्थी शोर मचाकर अपने साथियों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
युवकों से 25 कैंचियां बरामद
भर्ती रैली में कुछ युवक कैंची लेकर आए थे। सेना के जवानों ने तलाशी के दौरान इन कैंचियों को अभ्यर्थियों के पास से बरामद किया। कर्नल पंकज साहनी ने बताया कि अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 25 कैंचियां बरामद हुईं, जिन्हें सेना ने उनसे लेकर अपने पास जमा कर लिया। कैंची किस मकसद से लाई गई थी, ये पता नहीं चल पाया।
भर्ती रैली समाप्त, आज ट्रेडमैन की होगी परीक्षा
सेना के निदेशक भर्ती पंकज साहनी ने बताया कि गुरुवार को मुजफ्फरनगर की भर्ती के बाद भर्ती रैली समाप्त हो गई है। शुक्रवार को स्टेडियम में ट्रेड मैन की भर्ती में आए अभ्यर्थियों के टेस्ट लिए जाएंगे। जिसमें कुक से दाल, चावल, सलाद और एक सब्जी नोनवेज बनवाकर देखी जाएगी।
कारपेंटर को लकड़ी और औजार देकर कुछ बनवाकर देखा जाएगा। बारबर से दूसरे युवक के बाद कटवाकर देखे जाएंगे। सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों के नंबर दिए जाएंगे। बाद में मेरठ में होने वाले रिटर्न टेस्ट के बाद ट्रेडमैन को फाइनल अंक दिए जाएंगे। शुक्रवार को ही बाकी के अभ्यर्थियों को मेडिकल होगा।
पुलिस, पीएसी और आरएएफ रही मुस्तैद
भर्ती रैली में आई अपार भीड़ को देखकर पूरे दिन सिविल पुलिस, पीएसी और आएएफ ने शहर की कमान थामे रखी। भर्ती रैली के आसपास युवकों को खदेड़ा, संदिग्धों की तलाशी ली और हंगामा करने और शोर मचाने वालों की जमकर खबर ली।