{"_id":"5fb80d438ebc3e9ba661d2b9","slug":"arms-smuggler-caught-with-two-stolen-bikes-muzaffarnagar-news-mrt511883236","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बुलेट के साथ दबोचे हथियार तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बुलेट के साथ दबोचे हथियार तस्कर
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश, जिनके पास से चोरी की बुलेट और अवैध असलाह बरामद हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो बाइक के साथ दबोचे हथियार तस्कर
मुजफ्फरनगर। दरोगा की कोठी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ हथियार सप्लाई करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पिस्टल, तमंचा बरामद किए गए हैं, जो मेरठ से लाकर शहर क्षेत्र में सप्लाई करने वाले थे।
शहर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार देर रात खालापार में दरोगा की कोठी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बुलेट बाइकों पर पहुंचे तीन युवकों को रोककर तलाशी ली गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तलाशी में युवकों के पास से पिस्टल, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद किए गए। इस पर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर की गई जांच में उनके पास से बरामद दोनों बुलेट भी चोरी की पाईं गईं, जिनमें से एक दिल्ली के करोलबाग से हाल ही में चोरी की गई थी।
आरोपियों में महमूदनगर निवासी मोहब्बत अली, सुजडू की कूंगर पट्टी निवासी फैज और मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर निवासी रहीस शामिल हैं। आरोपी हथियार सप्लाई के धंधे में लिप्त हैं। आरोपी मेरठ से पिस्टल व तमंचे लाकर शहर क्षेत्र में सप्लाई करने वाले थे, इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से महमूदनगर निवासी मोहब्बत अली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी आरोपी है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शिवचौक पर चोरी की बाइक के साथ धरा युवक
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवचौक पर भी शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसआई नेत्रपाल सिंह ने मोहल्ला जामियानगर निवासी शहजाद के खिलाफ चोरी की बाइक बरामदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे जेल भेज दिया है।