मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अर्जुन अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या काकरान का गांव पुरबालियान में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। दिव्या ने परिवार में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया तथा परिवार में भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
बता दें कि दिव्या काकरान मूल रूप से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान की निवासी है। दिव्या अब तक एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स सहित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 74 मेडल जीत चुकी है। दिव्या के पिता सूरजवीर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते दिव्या 2 वर्ष से गांव में नहीं आई थी। रविवार को परिवार में हवन यज्ञ किया गया। जिसमें दिव्या ने भी प्रतिभाग किया। इसके बाद दिव्या ने अपने भाइयों को राखी बांधकर हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर दिव्या की उपलब्धियों पर उसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दिव्या इस समय रेलवे में शाहदरा में सीनियर टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत है। दिव्या ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है। इस अवसर पर बनवारी लाल, दादा राजेंद्र सिंह, दादी प्रेमवती, मां संयोगिता, राजवीर सिंह चाचा मोहन वीर, भाई दीपक, देव, शौकत प्रधान, सोमपाल सिंह, नंदकशोर पांचाल, सेन समाज शुक्रताल के प्रधान सुनील कुमार,मांगेराम आदि उपस्थित रहे।

मंसूरपुर के गांव पुरबालियान में महिला पहलवान दिव्या काकरान को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते ग्रामी?- फोटो : KHATAULI