{"_id":"6521adda4d61bcf99d0a6cc4","slug":"arjun-became-a-star-through-kabaddi-in-primary-school-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-9093-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्राइमरी स्कूल की कबड्डी से सितारा बन गया अर्जुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्राइमरी स्कूल की कबड्डी से सितारा बन गया अर्जुन
Sun, 08 Oct 2023 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन देशवाल।
- फोटो : amar ujala
देश की कबड्डी के स्वर्णिम सितारे अर्जुन देशवाल प्राइमरी स्कूल के मैदान से निकले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गए। बसेड़ा के स्कूल में कबड्डी खिलाड़ियों की जोर आजमाइश देखकर पाले में उतरे अर्जुन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब वह टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय मलकपुरा में कार्यरत शिक्षामित्र धर्मेंद्र देशवाल ने कबड्डी के इस सितारे को रोशन किया। कोच बताते हैं कि साल 1999 से प्राइमरी स्कूल में कबड्डी का मैदान संचालित किया जा रहा है।
2004 में कानपुर गई स्कूली बच्चों की टीम ने गोल्ड जीता, तब अर्जुन देशवाल एक दर्शक के तौर पर खेल देखने आता था। उसने वर्ष 2006 से खेलना शुरू किया। प्राथमिक विद्यालय बसेड़ा नंबर एक, हैरिटेज और जनता जनार्दन स्कूलों की टीम से खेलकर प्रतिभा को पंख लगे।
विज्ञापन
अर्जुन की मेहनत दूसरे खिलाडियों से अलग थी। अपनी लगन के दम पर ही आज वह इस मुकाम तक पहुंचा है। कबड्डी प्रीमियर लीग का बेस्ट खिलाड़ी चुना जाना अहम बात है। दुनिया के नामचीन खिलाड़ियों के बीच अर्जुन ने हमेशा जिले का नाम ऊंचा किया है। दिलचस्प बात यह है कि प्राइमरी स्कूल के मैदान से खिलाड़ी निकलकर गौरव बढ़ा रहे हैं।