फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ardhanarishwar Dham Shukratal

अर्धनारीश्वर धाम में वृद्ध आश्रम का शुभारंभ

Tue, 05 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ardhanarishwar Dham Shukratal
शुकतीर्थ में अर्धनारीश्वर धाम वृद्घ आश्रम के शुभारंभ पर आयोजित हवन यज्ञ में आहूति देते। - फोटो : KHATAULI
अर्धनारीश्वर धाम में वृद्ध आश्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ में अर्धनारीश्वर धाम में वृद्ध आश्रम का शुभारंभ करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि बड़ों की सेवा करना हमारा परम धर्म होना चाहिए। असहाय और गरीबों के लिए किया गया दान कभी निष्फल नहीं जाता। नि:स्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा, सम्मान का हकदार बनाती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने वृद्ध आश्रम का शुभारंभ किया।

अर्धनारीश्वर धाम शुकतीर्थ वृद्ध आश्रम का शुभारंभ किया गया। वेदपाठी पंडित कृष्णनंद महाराज, पंडित संजय मिश्रा के सानिध्य में आयोजित हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण आहुति प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि होतीलाल शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुलम ने समाज के लोगों को वृद्ध आश्रम से जुड़कर सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, आदेश गर्ग, अर्चना गोयल, पूनम, शशी, डा. ब्रजपाल, सुरेंद्रपाल, चौधरी राजवीर सिंह, राधेश्याम, बिजेंद्र, डा. शीला, नीरज अरोड़ा, पुष्पा गोयल, सुमन गोयल, कुलदीप मित्तल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed