फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ardas in homes on Baisakhi festival

बैसाखी पर्व पर घरों में हुई अरदास

Mon, 13 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ardas in homes on Baisakhi festival
शहर के गांधी कालोनी में घरों में वैसाखी पर्व मनाते सिख समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वैसाखी पर्व पर घरों में हुई अरदास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारों में हर वर्ष की तरह होने वाले कार्यक्रम नहीं हुए। पहले इस पर्व पर गुरुद्वारों में दीवान सजते थे तथा रागी जत्थे शबद कीर्तन करते थे। बाद में गुरु का अटूट लंगर होता था, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते थे। इस बार लॉकडाउन के चलते सोमवार को गुरुद्वारे में आयोजन नहीं हुआ। घरों में ही दीवान सजा कर अखंड पाठ और अरदास की गई।

उधर, खालसा सृजना दिवस गुरुद्वारे में सादगी के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र नहीं की गई। लंगर का आयोजन हुआ। ज्ञानी हरजीत सिंह ने अरदास कराई। इस कार्यक्रम में केवल निशान साहिब का कपड़ा बदला गया व रोजाना की तरह जरूरतमंद लोगों के लिए अटूट लंगर बनवाया गया। लंगर में सेवा सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सेक्रेटरी श्री गुरु सिंह सभा, सरदार जगप्रीत सिंह टिंकल, सरदार प्रभु दयाल सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह, सुंदर सिंह ,निशान साहिब की सेवा दीपक बजाज, सचिन बजाज, ज्ञानी महेन्द्र सिंह, सरदार दीपक आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed