{"_id":"6a7f026d60a8fd7d2405a2bd","slug":"archer-simran-chaudhary-honored-for-her-selection-in-up-police-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-178286-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीरंदाज सिमरन चौधरी का यूपी पुलिस में चयन होने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीरंदाज सिमरन चौधरी का यूपी पुलिस में चयन होने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहपुर। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा रही गांव कसेरवा निवासी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी खिलाड़ी सिमरन चौधरी का खेल कोटे से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन होने पर कॉलेज में सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य उर्मिला सिंह व भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल ने सिमरन चौधरी को सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि सिमरन ने खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विद्यालय का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि सिमरन की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। रघुवंशी आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि सिमरन चौधरी ने प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिमरन ने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए हैं। इस अवसर पर प्रदीप आर्य, सुलभ कुमार , संतोष पंवार , प्रगति चौधरी, सुरेश कुमार मौजूद रहे।