{"_id":"60997b448ebc3e099743ecd2","slug":"arbitrary-recovery-in-private-hospitals-is-shameful-muzaffarnagar-news-mrt5378228104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले जनप्रतिनिधि: हॉस्पिटल में मनमानी वसूली शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले जनप्रतिनिधि: हॉस्पिटल में मनमानी वसूली शर्मनाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पतालाें में मनमानी वसूली शर्मनाक
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की अध्यक्षता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम सहित सभी अधिकारियों, प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रभारियों, ऑक्सीजन वितरकों की उपस्थिति में कोरोना पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा लिये जा रहे शुल्क के साथ सीटी स्कैन, खून की जांच व दवाईयों की दरों को नियंत्रित किये जाने के लिए कहा।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास भवन में डीएम व अन्य अधिकारियों से साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपदवासी के अच्छे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सभी की है। विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जनता पहले ही कोरोना की मार से पीड़ित है। ऐसे में अस्पतालों द्वारा उनसे मनमाने चार्जेज वसूले जाने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है।
उन्होंने डीएम सेल्वा कुमारी जे को इस संबंध में अवगत कराते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल के चार्जेज, सिटी स्कैन, ब्लड टैस्ट व दवाईयों की दरों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। कपिल देव ने कहा कि मेडिकल स्टोर्स संचालकों को इस विपत्ति में मरीजों का साथ देना चाहिए और उन्हें पहले की तरह ही छूट देनी चाहिए। उन्होंने दवाओं, ऑक्सीजन आदि की कालाबाजारी को रोकने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने आवश्यक दवाओं व ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति, कोविड बैड की उपलब्धता आदि के निर्देश दिये।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि हम सभी को साथ मिलकर इस कोरोना से लड़ना है, उसे हराना है। एक-दूसरे का मनोबल बढ़ा कर रखना है। इसके बाद कपिलदेव अग्रवाल ने महावीर चौक स्थित कोरोना टेस्ट सैंटर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।