{"_id":"606610ce8ebc3e8d2c632257","slug":"approval-of-three-roads-worth-108-crores-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt532583762","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 108 करोड़ की तीन सड़कों को सरकार की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 108 करोड़ की तीन सड़कों को सरकार की स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 108 करोड़ की तीन सड़कों की स्वीकृति
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 108 करोड़ चार लाख के तीन मार्गों की सौगात दी है। इनमें खतौली-फुलत मार्ग और पुरबालियान से जीवना मार्ग को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की मांग पर और मुजफ्फरनगर-शुक्रतीर्थ मार्ग को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले की तीन सड़कों के लिए फरवरी में पत्र लिखा था, जिन्हें सरकार ने स्वीकृति दे दी है। इनमें शुकतीर्थ मार्ग की मांग छह माह पहले राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने की थी। बालियान ने बताया कि खतौली से फुलत चंदसीना-मोरकुक्का मार्ग और पुरबालियान से जीवना कितास-इंचौड़ा मार्ग को मंजूरी मिली है। इन दोनों मार्गों के बनने से क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ होगा। फुलत मार्ग के लिए 24.2 करोड़ और पुरबालियान मार्ग के लिए 22 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों के होने से यह अति व्यस्ततम मार्ग की श्रेणी में आता है जिसकी वर्तमान हालत खराब है, काफी दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को उठाया जा रहा था, जिसके मद्देनजर एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई। इस मार्ग के कार्य की स्वीकृति नई मंडी भोपा पुल से लेकर शुकतीर्थ तक हुई है। इसके लिए 62.2 करोड़ की स्वीकृति हुई है। उल्लेखनीय है कि शुकतीर्थ मार्ग के निर्माण के लिए डेढ़ साल पहले शुकतीर्थ आए सीएम योगी आदित्यनाथ को शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने मांगपत्र भी दिया था।
विज्ञापन
ट्रांजिट हॉस्टल के लिए 11.53 करोड़ मंजूर
मुजफ्फरनगर। शासन ने पुलिस विभाग के लिए बनने वाले ट्रांजिट हॉस्टल के लिए भी 11 करोड 53 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के आवास के लिए 12 मंजिला यह हास्टल जानसठ रोड पर पुलिस की पुरानी फायरिंग रेंज के पास बन रहा है।