फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Approval for construction of guesthouse of loniv on highway

हाईवे पर लोनिवि के गेस्टहाउस निर्माण की स्वीकृति

Wed, 15 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of guesthouse of loniv on highway
शहर में भोपा रोड पर पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाऊस के लिए जमीन का निरीक्षण करते राज्यमंत्री कपिल दे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाईवे पर लोनिवि के गेस्टहाउस निर्माण की स्वीकृति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि हाईवे पर भोपा रोड की पुलिस चौकी के पास पीडब्ल्यूडी के नये गेस्ट हाउस को स्वीकृति मिली है। यहां आठ कक्ष का आधुनिक गेस्टहाउस बनेगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए चार करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि जनपद में वीआईपी आगंतुकों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने बाईपास की अनुपयोगी भूमि पर नए निरीक्षण भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्री कपिल देव ने अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, एई एसके सैनी एवं पीडब्ल्यूडी के अन्य अधिकारियों के साथ साइट का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

कपिल देव ने बताया कि लगभग चार करोड़ की लागत से पांच हजार वर्ग मीटर में आठ कक्षों का एक भव्य गेस्ट हाउस बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास को कृत संकल्पित है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, कपिल त्यागी, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, सागर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed