फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Approval for commercial operation of the corridor from New Khatauli to Pilkhani

Muzaffarnagar News: न्यू खतौली से पिलखनी तक कॉरिडोर के व्यावसायिक परिचालन को मंजूरी

Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Approval for commercial operation of the corridor from New Khatauli to Pilkhani
मुजफ्फरनगर/ चरथावल। रेलवे बोर्ड ने ईस्टर्न डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर के दूसरे चरण न्यू खतौली से पिलखनी तक ट्रैक पर मालगाड़ियों के व्यावासयिक परिचालन का प्रमाणपत्र मिल गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में तैयार 235 कॉरिडोर के दमदार ट्रैक पर मालगाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। भविष्य में नियमित परिचालन डीएफसीसी के अंतर्गत रहेगा।
विज्ञापन

न्यू गुलावठी स्टेशन को माल उतारने ओर चढ़ाने के लिए कॉमर्शियल एक कंपनी ने आवेदन कर दिया है। जल्द ही पांच स्टेशनों पर क्षेत्र के उत्पादित माल, फल, सब्जी आदि की आपूर्ति मालगाड़ियों से होनी शुरू हो जाएगी। नई तकनीक से तैयार दमदार ट्रैक पर राजधानी ट्रेन की तर्ज पर 100 किमी रफ्तार से मालगाड़िया दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

26 जुलाई को न्यू खतौली से पिलखनी तक बडौदा हाउस से नार्दन रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) डिंपी गर्ग के नेतृत्व में तकनीकी टीमाें के इंजीनियर आठ स्टेशनों का मुआयना एसएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड़) टीम ने किया था। टीम ने काॅरिडोर पर बने ट्रैक की क्षमता, स्टेशनों की व्यवस्था, विद्युतीकरण और सिग्नल के मानकों की पड़ताल की थी। तीन महीने बाद रेलवे बोर्ड ने 88 किमी के दायरे में जांच पड़ताल के बाद मालगाड़ियों के परिचालन को कॉमर्शिलय ऑपरेशन की अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed