Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appreciation on ban on pubji game

पबजी गेम में उलझ गया था बच्चों का भविष्य

Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Appreciation on ban on pubji game
पबजी गेम में उलझ गया था बच्चों का भविष्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की ओर से पबजी सहित चीन के तमाम ऐप पर पाबंदी लगाए जाने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। अभी तक युवा पीढ़ी की जिद के सामने माता-पिता असहाय थे। पबजी गेम के चक्कर में बच्चों का भविष्य उलझकर रह गया था। पबजी से फोन का डाटा भी भेंट चढ़ता था। युवा देश-विदेश के खिलाड़ियों को जोड़कर पबजी एप पर खेलते हैं। युवतियां भी इस गेम को खेलती थीं। अब आठ सितंबर से स्मार्ट फोन में यह एप पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
चरथावल के किराना दुकानदार मनीष सिंघल बताते हैं उनके दोनों बेटे पुलकित और परीक्षित रात को 12 बजे तक स्मार्ट फोन से चिपके रहते थे। लॉकडाउन में तो पूरे दिन पबजी में जोर आजमाइश करना खलता था। बच्चों की जिद के सामने मम्मी की डांट फटकार सब बेकार थी।
विज्ञापन

केमिस्ट सुशील कश्यप और उनकी पत्नी आयशा पबजी खेल के अलविदा होने का समय आने पर प्रफुल्लित हैं। बताते हैं कि रात दिन पबजी में दिमाग लगाने से बेटा राजा की पढ़ाई प्रभावित होती थी। खेलने से पहले बच्चे हेयर ऑयल का प्रयोग करते हैं, ताकि मोबाइल स्क्रीन पर खेल को गति देकर महारथ हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालंदा पब्लिक स्कूल के एमडी विनेश त्यागी का कहना है कि 118 चीनी एप में पबजी सबसे ज्यादा खतरनाक था। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। काफी बच्चों ने पाबंदी के बाद स्टेटस पर गेम ओवर लिखकर अपने को अलग कर लिया है। कई बार मना करने के बावजूद बच्चे नहीं मानते थे। बच्चों के भविष्य में पबजी का बढ़ता प्रयोग खतरनाक संकेत था।
- किसान यशवीर त्यागी कहते हैं कि पबजी खेल बच्चों के भविष्य पर खतरा बना था। बीटेक के छात्र उनका पौत्र आर्य त्यागी भी इससे कुछ दिन पहले जुड़ा था। मेधावी छात्र रहा है। लॉकडाउन में उसे भी पबजी ने जकड़ लिया। उससे बाहर लाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। चीनी एप पर पाबंदी लगाकर सरकार ने सराहनीय पहल की है।

क्या कहते हैं युवा
समीर, राजा कश्यप, अर्पित और रोहित सिंह और चौकड़ा के तुषार त्यागी बताते हैं कि आठ सितंबर तक स्मार्ट फोन पर पूरी तरह से पबजी गेम बंद हो जाएगा। युवाओं ने कहा कि कई बार इस खेल से जुदा होने का प्रयास किया, लेकिन साथियों की जिद के सामने कामयाबी नहीं मिली। युवाओं ने बैटरी खत्म होने के डर से पावर बैंक खरीद रखे थे। तमाम नेट डाटा भी इसमें उड़ा देते थे। तुषार ने बताया कि टिकटॉक पर उसके 50 हजार से ज्यादा मित्र थे। वह पहले बंद हो गया था। लड़कियां भी इस खेल से अछूती नहीं थी। कई मर्तबा खेल की आड़ में लड़की को जालसाजी में फंसाकर रुपये ऐंठने के मामले सामने आए हैं। युवाओं ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed