फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appointment letter handed over to four teachers

चार शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Sun, 06 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Appointment letter handed over to four teachers
एनआईसी में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देती जिला पंचायत अध्यक्षा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ऑनलाइन नियुक्ति पत्र बांटे। एनआईसी में हुए कार्यक्रम में जनपद में भी शेष पांच शिक्षकों को नौकरी मिली। इनमें से चार शिक्षकों को विधायक विक्रम सैनी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। एक शिक्षक नहीं आए।

सूबे में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को पूरी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में वर्चुअल प्रोग्राम के तहत शेष 36590 शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यहां कलक्ट्रेट में स्थित एनआईसी में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। मुख्य अतिथि खतौली विधायक विक्रम सैनी और जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल रहे। सीडीओ आलोक यादव और बीएसए मायाराम ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षक अभ्यर्थियों को विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र दिए। बीएसए मायाराम ने बताया कि जिले में 255 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पहले चरण में यहां पर मेरिट के आधार पर 250 शिक्षकों का चयन कर उनको नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे। पांच अध्यापक शेष रह गए थे। शनिवार को इस कार्यक्रम में उनको बुलाया गया था, लेकिन इनमें से चार अभ्यर्थी शिक्षक ही आए। एक अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने नहीं आया। बीएसए ने बताया कि तीन अध्यापिकाओं और एक शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed