फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Applied mehendi on hands, bought gifts from the market

Muzaffarnagar News: हाथों में रचाई मेहंदी, बाजार से खरीदे उपहार

Sun, 20 Oct 2024 03:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Applied mehendi on hands, bought gifts from the market
मुजफ्फरनगर। करवाचौथ की खरीदारी के लिए दिनभर बाजारों में भीड़ रही। मोबाइल के अलावा उपहार में देने के लिए वाहन खरीदे गए। सराफा बाजार में भी चहल-पहल रही। महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई। करवाचौथ पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शहर में 13 स्थानों पर मेहंदी केंद्र खुलवाए थे। शनिवार को मेहंदी केंद्रों पर भीड़ रही। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता निगरानी करते रहे। उधर, करवा चौथ को लेकर बाजार में काफी रौनक रही। महिलाओं ने खरीदारी भी खूब की। भारत विकास परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में मेहंदी लगवाई गई। जिला संयोजक डॉ. नितिन जैन जिला ससंयोजक प्रवीण गुप्ता शामिल रहे। शहर के शामली रोड, मोती महल, नई मंडी, कटरा मोचियान स्थित सराफा बाजार में दिनभर महिलाओं की चहल-पहल रही। इसके अलावा मोबाइल की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। करवा चौथ पर्व का उल्लास सुहागिन महिलाओं में रहा। कस्बा और देहात की महिलाओ में ब्यूटी पार्लर जाकर मेहंदी लगवाने एवं सजने संवरने की क्रेज दिखा। कसबे में रोहाना तिराहे पर पहली बार राष्ट्र सेविका समिति की ओर से मेंहदी लगवाने का प्रबंध किया गया। खंड कार्यवाहिका यशी गर्ग ने बताया कि महिलाएं केंद्र पर मेहंदी लगवाने पहुंचीं। नव विवाहिताओं में उत्साह रहा। शाम के समय सुंदर और अच्छी मेंहदी के लिए लक्की ड्रॉ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed