{"_id":"6829d832c5f26f29d00ee539","slug":"applicatioapplications-for-improvement-and-compartment-will-start-from-todayent-will-start-from-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-145897-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
-आवेदन 10 जून तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन 10 जून तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर किए जाएंगे।
डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय और कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इंटरमीडिएट में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 और भाग-2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र में और व्यावसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य माने जाएंगे।
निर्धारित परीक्षा शुल्क को कोषागार में चालान के माध्यम से बोर्ड के निर्धारित मानक मद में जमाकर चालान की मूल प्रति के साथ हाईस्कूल इंप्रेूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके 13 जून तक क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
-लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों की परीक्षा में हो सकते हैं शामिल
हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिखित व प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में शामिल होना होगा। किसी विषय के दोनों में से किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण व दूसरे भाग में उत्तीर्ण परीक्षार्थी केवल अनुत्तीर्ण भाग में या अगर चाहें तो अनुत्तीर्ण और उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।