फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Apple Rs 40 to Rs 100 per kg

कश्मीरी सेब से पटा फल बाजार

Sun, 06 Oct 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Apple Rs 40 to Rs 100 per kg
शहर में टाउनहाल के बाहर लगी फलों की दुकान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कश्मीरी सेब से पटा फल बाजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फल बाजार इन दिनों कश्मीरी सेब से लाल है। क्वालिटी के आधार पर इनके दाम भी अलग-अलग हैं। 40 रुपये से लेकर 100 रुपये प्रति किलो की दर से सेब बिक रहा है। नवरात्रों का सबसे ज्यादा असर केले पर रहा है। 40 से 70 रुपये दर्जन तक है।
नवरात्रों में फलों का बाजार चढ़ जाता है। सबसे ज्यादा सेब और केले की डिमांड रहती है। इसलिए इनके दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सेब की भरपूर आवक के चलते दाम कम ही रहे। पूरा बाजार इस समय सेब से पटा पड़ा है। फड़, ठेलों के अतिरिक्त गाड़ियों में भरकर भी जगह-जगह सेब की बिक्री हो रही है। सामान्य तौर पर सेब के दाम 40 रुपये से 60 रुपये किलो तक हैं, लेकिन बहुत ही अच्छी किस्म का सेब 100 रुपये किलो तक भी बिक रहा है। टाउनहाल के सामने फल बेचने मोहम्मद मुस्तफा बताते हैं कि क्वालिटी के हिसाब से सेब के दाम निर्धारित हैं। इस समय कश्मीर से सेब की खूब आवक हो रही है। हर वैरायटी का सेब आ रहा है। इसलिए दाम भी अपेक्षाकृत कम ही हैं। वह बताते हैं कि नवरात्रों के चलते केले के दामों में दस रुपये प्रति दर्जन का उछाल आया था। सबसे अच्छा केला 70 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। वैसे को 30 रुपये से लेकर 60 रुपये दर्जन तक का भी केला है। वह बताते हैं कि नवरात्र के बाद केले के दाम में गिरावट होगी।
विज्ञापन

बाजार में आया सिंघाड़ा
मुजफ्फरनगर। बाजार में सिंघाड़े की आवक भी शुरू हो गई है। कच्चा सिंघाड़ा 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्रत में भी सिंघाड़ा खाया जाता है। इसलिए नवरात्रों में इसकी खूब मांग रहती है। सर्दियां बढ़ने के साथ ही सिंघाड़े की आवक बढ़ती जाएगी और दाम गिरते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में फलों के फुटकर दाम
फल दाम
सेब 40-100 प्रति किलो
केला 30-70 रुपये दर्जन
अंगूर हरा 300 प्रति किलो
अंगूर लाल 400 प्रति किलो
कश्मीरी नाग 100 प्रति किलो
संतरा 100 प्रति किलो
चीकू 80 प्रति किलो
सिंघाड़ा 30 प्रति किलो
मौसमी 100 प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed