फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appealed to the government to give him the status of a martyr

Muzaffarnagar News: सरकार से की शहीद का दर्जा देने की अपील

Mon, 05 May 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Appealed to the government to give him the status of a martyr
सरकार से की शहीद का दर्जा देने की अपील
विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ व ह्यूमन कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक इंदिरा कॉलोनी में की गई। बैठक में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की सरकार से अपील की।
संघ की महासचिव मिथिलेश गोयल ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा 28 भारतीयों की हत्या बेहद दुखद है। इस हादसे ने कई परिवारों को मानसिक रूप से तोड़ दिया है। शोकाकुल परिवारों के साथ संघ के पदाधिकारी हर तरह से साथ हैं। बैठक की अध्यक्षता कर रहे कपिल चौधरी ने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की जान ली है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को सरकार को शहीद का दर्जा देना चाहिए। बैठक में सभी ने समर्थन दिया। मंच संचालन अंकित कुमार ने किया। बैठक में मोहम्मद रिजवान, अशोक सैनी, नरेंद्र मित्तल अंकित कुमार, ललित कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रिजवान अहमद, शाश्वत गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





संयुक्त हिंदू मोर्चा ने हवन और शोक सभा का किया आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए 28 हिंदुओं की हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तेरहवीं की। आर्य समाज मंदिर में संयुक्त हिंदू मोर्चा ने हवन व शोक सभा का आयोजन किया। दर्जनों लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह के समय हवन का आयोजन किया गया। पहलगाम आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ जो घटना हुई, उसका सभी हिंदू संगठनों को अफसोस है। इस घटना ने हिंदू समाज को कमजोर करने का काम किया है।




इस घटना के बाद आयोजकों ने मंच से इस घटना पर अफसोस व्यक्त कर दिया था। फिर भी शनिवार को किसान यूनियन के मंच से जिस तरह एक वक्ता ने सर कलम करने की धमकी दी, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। शोकसभा में मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय अरोड़ा, डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, सुनील तायल, राधेश्याम विश्वकर्मा, नीरज शर्मा, सचिन सिंघल, लोकेश सैनी, सुधीर खटीक आदि उपस्थित रहे। शोक सभा का संचालन एडवोकेट अनूप सिंह राठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed