फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Appeal to maintain harmony in view of Ayodhya verdict

पुलिस ने की आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Appeal to maintain harmony in view of Ayodhya verdict
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल सहित क्षेत्र के कई गांवों में शांति समिति की बैठकें लेकर आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील की है।
विज्ञापन

कस्बे के गुड मॉर्निंग स्कूल में हुई मीटिंग में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने वाला है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्णय कुछ भी सुनाया जाए, हम लोगों को उसका स्वागत कर सौहार्द बनाए रखना है। यदि किसी व्यक्ति ने कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मदन लाल मित्तल, पंडित भानू शर्मा, ब्रजकिशोर गुप्ता, आजाद फरीदी, डा. बीबी गुप्ता, डा. ओपी गौतम, मुकेश गर्ग, दीपक कौशिक, हिमांशु कौशिक, यशपाल सिंह, सतबीर प्रधान, गौरव शर्मा, जिंदा हसन, भूपेंद्र चौधरी, नफीस फरीदी, नरेंद्र शर्मा, हारून फरीदी, सुशील वर्मा, अभिषेक शर्मा, अरविंद राठी, शमशाद फरीदी, आशिक अली, जीतराम, सरताज आदि मौजूद रहे।
उधर देहात क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी सरकारी स्कूल में हुई मीटिंग में सीओ सदर कुलदीप कुमार व इंस्पेक्टर ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए जाने वाले निर्णय पर ग्रामीणों से कोई टिप्पणी न कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग में ग्राम प्रधान नवीन राठी, लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, सुखपाल, मोनू पंवार, कामिल अहमद, जल सिंह, सोनू राठी, मोनू राठी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गांव लखनोती, अब्दुलपुर, भैसानी, मांडला आदि में भी पुलिस ने ग्रामीणों की मीटिंग लेकर आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।
विज्ञापन

----------
‘फैसला किसी के हक में भी आए, उसे कबूल करें’
पुरकाजी। सुप्रीम कोर्ट किसी के हक़ में भी फैसला दे, उसे कबूल कर हमें आपसी सौहार्द बनाए रखकर मनमुटाव पैदा नहीं करना है। रविवार को कस्बे की जामा मस्जिद मदरसे में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शहर काजी मुफ़्ती तनमिक अहमद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद व राम मंदिर को लेकर फैसला सुनाया जाना है। फैसला चाहे किसी के भी हक में आए, उसका अदब कर किसी को कोई ताना नहीं सुनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान प्यार-मोहब्बत का देश है। इसके जैसा कोई और मुल्क नहीं है। किसी मुल्क की ऐसी पहचान नहीं है। हिंदुस्तान की यह पहचान बनी रहे, इसके लिए सबको अमन-चैन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों की एक मीटिंग लेकर सभी लोगों से आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील भी की गई है। इस दौरान हाफिज मुर्तजा, हाफिज शहजाद, हाफिज तंजीम, हाफिज अजीज, हाफिज अमीर आलम, कारी इंतसार, कारी तनसिक, कारी जुबैर, चुन्नू मियां, फुरकान मलिक आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed