फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: The staff nurse became an example of the service honored

अपराजिता : सम्मानित की गई सेवाभाव की मिसाल बनीं स्टाफ नर्स

Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: The staff nurse became an example of the service honored
सीएमओ कार्यालय पर अपराजिता कार्यक्रम में अभिनंदन पत्र लिए नर्स। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर स्टाफ नर्स सम्मानित की गई। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने में नर्स सकारात्मक भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राथमिक, सामुदायिक और नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात नर्स को सम्मानित किया गया। इनमें स्टाफ नर्स कविता, अमीषा, शिखा शर्मा, पूजा शर्मा, अर्चना, यशोदा, मोनिका, वैशाली शर्मा, डोली और सोनम समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से पहुंची स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। सीएमओ ने कहा कि स्टाफ नर्स देहात क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपने कार्य को ईमानदारी और तत्परता से करें, ताकि रोगियों को समय पर उपचार मिल सकें। एसीएमओ डॉ. शरण सिंह ने भी स्टाफ नर्स के कार्यों की सराहना की। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मरीजों का कर रही हर संभव सहयोग
स्टाफ नर्स सोनम का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों की चिकित्सीय सहायता की जाती है। भविष्य में और अधिक मेहनत करेंगे।
चुनौती भरा साथ कोरोना संक्रमण काल
जानसठ सीएचसी की अर्चना का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल चुनौती भरा था। लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
महिलाओं को कर रही हैं जागरूक
स्टाफ नर्स डौली का कहना है कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। खानपान इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।
महिलाओं की सेहत में सुधार का लक्ष्य
नर्स शिखा ने कहा कि महिलाओं की सेहत में सुधार लाने को लक्ष्य बनाया है। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली महिलाओं को बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान मिलने से हुई खुशी
स्टाफ नर्स पूजा शर्मा का कहना है कि सम्मान पाकर बेहद अच्छा लगा। अधिकारियों के मार्गदर्शन में भविष्य में और अधिक मेहनत की जाएगी।
संस्थागत प्रसव के लिए कर रहीं प्रोत्साहित
स्टाफ नर्स अमीषा का कहना है कि वह महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर रही हैं। सरकारी अस्पतालों में हर सुविधा इसके लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed