फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita: Increasing incidents are frightening, strict steps should be taken

डरा रहीं बढ़ती वारदातें, उठाए जाएं कड़े कदम

Fri, 06 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Increasing incidents are frightening, strict steps should be taken
20-खतौली में जैन मंडी में अपराजिता के कार्यक्रम में समूह चर्चा करती महिला जैन मिलन की वीरांगनाएं। - फोटो : KHATAULI
अपराजिता : डरा रहीं बढ़ती वारदातें, उठाए जाएं कड़े कदम
विज्ञापन

खतौली। जैन मंडी में महिला जैन मिलन से जुड़ीं महिलाओं ने हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया के साथ घटी घटना को लेकर समूह चर्चा की। डॉक्टर ज्योति जैन ने कहा कि हैदराबाद की घटना का पुरजोर विरोध करती हैं। देश में इतनी ज्यादा घटनाएं होने लगी हैं कि महिलाएं एवं लड़कियां अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इन वारदातों को रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। राजबाला जैन ने कहा हमें ऐसी घटनाओं को स्थानीय स्तर पर उठाना चाहिए। हम यह न सोचें कि कोई और आकर हमारी सुरक्षा करेगा। हमें स्वयं तैयार रहना होगा। अपने बच्चों को संस्कारित करना होगा। समूह चर्चा में मीनू जैन, शोभा जैन, अनीता जैन, सावित्री जैन, बबीता जैन, मंजू जैन, बबली जैन, ऋतु जैन ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई।
(फोटो)
- घर से निकलने पर रास्ते में किसी बाहरी लोगों से कतई बातचीत न करें। अगर आपको रास्ते में कोई परेशान करता है तो उसकी जानकारी सीधे पुलिस को फोन करके दें।
विज्ञापन

सीमा जैन।
-------------------
जिस तरीके से हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया को जिस निर्ममता से मारा गया है और जिसने भी यह अपराध किया है, वे इंसान कहलाने लायक नहीं हैं।
-अलका जैन।
------------------
हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। केवल कानून बनाने से कुछ नहीं होगा उसे सख्ती से लागू भी करना होगा। दुष्कर्म के दोषियों को फांसी पर लटकाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपा जैन।
-----------------
हमें अपने लड़कों को संस्कारित करना चाहिए। उन्हें नारी का सम्मान करने की सीख दें। इंटरनेट पर परोसी जा रही अश्लील सामग्री को भी प्रतिबंधित किया जाए।
- डॉ. ज्योति जैन।
-------------------
महिलाओं और लड़कियों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए तत्पर रहना होगा। लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग अनिवार्य रूप से दी जाए।
- ललिता जैन।
नारियों पर आए दिन अत्याचार हो रहे हैं। इन अत्याचारों को रोकने के लिए समाज को कुछ न कुछ कदम अवश्य उठाने चाहिए। महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो।
- अनिता जैन।
-----------------
- अब समय आ गया है कि महिलाओं को सशक्त होकर अपनी आवाज उठानी होगी। महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचारों को कतई सहन न करें। उनका डटकर मुकाबला करें।
-मंजू जैन।
-------------------
- हैदराबाद की घटना को लेकर पूरा देश दुखी है। इस वारदात के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। देश में नारियों सुरक्षा को कड़ा कानून बनना चाहिए।
- पूर्व चेयरपर्सन अलका जैन।
----------------------
देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है, जो देश की जनता के लिए दुख का विषय है। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।

-गीता जैन।
--------------------
- हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया के साथ हुई जघन्य घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस घटना से अब महिलाएं व लड़कियां भी अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी हैं।
- अलका जैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed