{"_id":"65663ae342c1f84720040f55","slug":"aparajita-girl-students-should-eat-nutritious-food-do-yoga-daily-and-stay-healthy-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-12149-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खतौली - पौष्टिक भोजन करें छात्राएं, रोजाना करें योग और रहें निरोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खतौली - पौष्टिक भोजन करें छात्राएं, रोजाना करें योग और रहें निरोग
Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खतौली में केके पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में डा सताक्षी से प्रशन करती छात्रा।संवाद
विज्ञापन
- फलावदा मार्ग स्थित केके पब्लिक स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं को नियमित व्यायाम, पोषक आहार और योग करने के लिए प्रेरित किया। समय अगर हाथ से निकल गया तो फिर शिक्षा और स्वास्थ्य हासिल नहीं किया जा सकता। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
फलावदा मार्ग स्थित केके पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि एसडीएम न्यायिक मोनालिशा जौहरी और डाॅ. शताक्षी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़सू की प्रभारी डाॅ. शताक्षी ने छात्राओं को बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर से सांस के रास्ते जो कण शरीर में प्रवेश कर रहे हैं, उनसे बीमारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
स्मॉग के समय अधिक व्यायाम, योगा और लंबी सांस न लें, इस दौरान हल्के व्यायाम कर सकते हैं। प्रदूषण भी कोविड से कम नही है। यदि सांस की बीमारी हो जाती है तो उसे पूरी तरह ठीक करना भी आसान नहीं होता। शरीर के लिए पानी आवश्यक है, इसलिए दिन में सात गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। पोषण खुराक लें, खाने में दाल, चावल, सब्जी, रोटी, सलाद अवश्य लें। खाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें।
विज्ञापन
दोबारा नहीं मिलेगा शिक्षा का समय : एसडीएम
फोटो समाचार
एसडीएम मोनालिशा जौहरी ने कहा कि स्कूल का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। घर का काम कभी भी सीखा जा सकता है, लेकिन शिक्षित होने का समय दोबारा नहीं मिलता। भेदभाव से बाहर निकलें। जिन छात्राओं को पढ़ने का मौका मिलता है, वह सौभाग्यशाली होती हैं। शासन ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए काफी योजनाएं बनाई हैं। छात्राओं को आत्म सुरक्षा के साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं से कहा कि 18 वर्ष से अधिक होने पर अपनी वोट बनवाएं, इसके लिए छात्राएं आसपास के लोगों को जागरूक करें।
इस तरह पीना चाहिए पानी
डाॅ. शताक्षी ने कहा कि दिन में एक बार गर्म पानी चाय की तरह पिएं। जिससे शरीर में चिपके टोक्सिन निकल जाएं। लगातार पढ़ाई करने से आलस्य आता है, इसलिए आधा घंटे बाद पांच मिनट का आराम कर लें। प्रदूषण से बचने के लिए माॅस्क का इस्तेमाल करें। खाने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कर लें। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्रा आयुषी, हर्षिता, रिया, मानवी, आकांक्षा ने विभिन्न समस्याओं पर सवाल पूछे। जिस पर अतिथियों ने जवाब दिए। छात्राओं ने डाइट ने डाइट चार्ट के विषय में जाना।