फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aparajita campaign: oath of voting

अपराजिता अभियान : वोट सबका अधिकार, इसका प्रयोग जरूर करें

Mon, 08 Apr 2019 12:35 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 08 Apr 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aparajita campaign: oath of voting
अमर उजाला अपराजिता अभियान के दौरान शपथ पत्र दिखाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत शहर के मोहल्ला उत्तरी सिविल लाइंस में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मतदान करने की शपथ ली। कहा कि वोट करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। अपने इस अधिकार का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइंस के पास उत्तरी सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं को बताया गया कि 11 अप्रैल को पहले चरण में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर मतदान होना है।
विज्ञापन


महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें। अंजू त्यागी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि मतदान से ही हम एक अच्छी सरकार का चयन कर सकते हैं। यदि हम वोट डालने नहीं जाते हैं तो चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि की कार्यशैली को लेकर भी टिप्पणी करने का हमें कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा गुप्ता, रीटा चौधरी, निधि शर्मा, सुधा चौधरी आदि ने भी 11 अप्रैल को मतदान करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का प्रत्येक सदस्य जिसका वोट बना है, मतदान करेगा। उन्होंने आसपास में भी लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।


महिला अस्मिता की रक्षा को भरे शपथ पत्र
उत्तरी सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपराजिता के तहत महिलाओं की अस्मिता का सम्मान करने के लिए संकल्प पत्र भरे। उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना की।

अपनी पसंद की सरकार चाहते हैं तो मतदान जरूर करें। मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। - काजल।

अमर उजाला का जागरूकता अभियान सराहनीय है। मैं अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। - काजल चौधरी।

महिलाएं अपने परिवार के पुरुष सदस्यों की मर्जी से मतदान करती हैं। उन्हें अपनी पसंद से वोट देना चाहिए। - मंजू देवी।

बदलाव तभी आएगा, जब हम मतदान के लिए बूथ तक जाएंगे। घर में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होने वाला। - दीपा शर्मा।

11 अप्रैल का दिन महत्वपूर्ण हैं। मैं सभी महिलाओं से अपील करती हूं कि वे मतदान करने के लिए जरूर जाएं। - सरला।

अपने अधिकारों की रक्षा के लिए महिलाएं वोट करें। आधी आबादी होने के बावजूद राजनीति में उनका दखल कम है। - मंजू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed