फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anti-people to increase excise duty on diesel-petrol

डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना जनविरोधी

Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anti-people to increase excise duty on diesel-petrol
डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाना जनविरोधी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक गुर्जर ने केंद्र सरकार के पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले को जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व जब कच्चा तेल 109 डालर प्रति बैरल था, तब पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग 71 रुपये थी। अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 35 डालर प्रति बैरल से भी कम होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के बाद सस्ते पेट्रोल, डीजल की आस लगाए देशवासियों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है, जो अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता को फायदा पहुंचाने के बजाय एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है, जिससे सरकार को लगभग 40 हजार करोड रुपये का फायदा होगा और कच्चे तेल की कीमत कम होेने से सरकार को पहले ही 3.4 लाख करोड रुपये का फायदा हो चुका है। सरकार के इस कदम से किसानों के साथ-साथ आम लोगों पर इसका बुरा असर पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed