फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anti corruption team arrested Lekhpal taking bribe

Muzaffarnagar News: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार

Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anti corruption team arrested Lekhpal taking bribe
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते हुए चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली के लेखपाल पंकज कुमार धीमान को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ने टीम की मदद से तहसील परिसर से चरथावल क्षेत्र के गांव कसौली निवासी पूर्व प्रधान ठाकुर चंद्रबोस की मदद से लेखपाल पंकज कुमार धीमान को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। टीम ने ठाकुर चंद्रबोस से लिए रंग लगे दस हजार रुपये आरोपी लेखपाल से बरामद किए। आरोपी को पकड़ कर सिविल लाइन थाने लाया गया।
विज्ञापन

उधर, लेखपाल के गिरफ्तार किए जाने की सूचना पाकर काफी लेखपाल व तहसील कर्मचारी भी थाने पहुंचे। लगभग तीन घंटे की पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने थाना पुलिस को लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी को भी पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह बोला पीड़ित-
चरथावल के गांव कसौली निवासी किसान पूर्व प्रधान ठाकुर चंद्रबोस ने बताया कि वह वर्ष 2015 से 2020 तक प्रधान रहे हैं। उनके गांव का रहने वाला एक व्यक्ति सरकारी खत्ते की जमीन पर पटवारी की मदद से कब्जे का प्रयास कर रहा था। उन्होंने लेखपाल से ऐसा न कर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। मगर लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर उनसे पचास हजार रुपये मांगे।

उन्होंने कई गणमान्य लोगों व एसडीएम सदर से भी लेखपाल को मुकदमा दर्ज कराने के बारे में कहलवाया, लेकिन लेखपाल नहीं माना। लेखपाल की बात मान कर पहले दस रुपये देने तय किए गए थे।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आठ सितंबर को सहारनपुर एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। बुधवार सुबह टीम ने उन्हें बुलाया और रंग लगे हुए दस हजार रुपये दिए। उसने तहसील में लेखपाल को उसके कार्यालय में रुपये जाकर दे दिए। इसी दौरान लेखपाल को टीम ने पकड़ लिया।
--------
इन्होंने कहा-
निरीक्षक जसपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत मिलने के बाद दो दिन तक पूरे मामले की जांच कराई। बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बुधवार को दो सरकारी गवाह को साथ लेकर आरोपी को पकड़ा गया। बकायदा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बनाए गए हैं।

----------
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed