{"_id":"6000910a8ebc3e340859483c","slug":"anshul-saini-got-first-place-in-painting-competition-muzaffarnagar-news-mrt5205573163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में अंशुल सैनी को मिला पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में अंशुल सैनी को मिला पहला स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकला प्रतियोगिता में अंशुल सैनी को मिला पहला स्थान
मुजफ्फरनगर। नेहरू युवा केंद्र ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तृतीय दिवस पर प्रतिभागिता दिवस का आयोजन किया। युवा भारत विषय पर बघरा ब्लॉक के गांव मुरादपुरा में एक चित्रकला प्रतियोगिता हुई। युवा वर्ग एवं बालक वर्ग ने अपने चित्रों के माध्यम से नव युवा भारत विषय पर विचारों को उकेरा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुलाम नबी बेग पूर्व प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज बाबरी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कुमारी अंशुल सैनी, द्वितीय स्थान कुमारी सांची सैनी, तृतीय स्थान सृष्टि ने पाया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक, द्वितीय स्थान अमित एवं तृतीय स्थान मोहम्मद अयान का रहा। मिशन शक्ति पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सांची सैनी, द्वितीय स्थान सत्यम, तृतीय स्थान मानसी पाल एवं सांत्वना पुरस्कार दीपक एवं तानिया सैनी का रहा। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक बघरा ब्लॉक के आदेश कुमार एवं रीना ने विजेताओं को बधाई देते हुए नेहरू युवा केंद्र के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन बघरा ब्लॉक के ग्राम मुरादपुरा की महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया सैनी ने किया। कार्यक्रम में हिमांशु पाल आदि का सहयोग रहा।