{"_id":"5db0a3418ebc3e93d0286906","slug":"anshika-and-kanha-outplayed-in-the-ferrata-race-muzaffarnagar-news-mrt4501813156","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में अंशिका और कान्हा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में अंशिका और कान्हा ने बाजी मारी
विज्ञापन
पुरकाजी के राजकुमार जनता इंटर कालेज फलोदा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ख
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फर्राटा दौड़ में अंशिका और कान्हा ने बाजी मारी
पुरकाजी। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भोपाल सिंह त्यागी, उपप्रबंधक नवीन त्यागी के साथ प्रबंध समिति के सदस्यों राधेलाल त्यागी, योगेश कुमार, डॉ विनोद कुमार त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, राजपाल त्यागी, अशोक त्यागी, जयेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
खेल प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग की पायल, अंशिका, अंतिमा तथा जूनियर वर्ग में अशोक, मासूम, प्रशांत, शेखर, कांहा अपूर्वा, नंदनी आदि ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में अंशिका और जूनियर वर्ग में कान्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अरशद अली ने प्रथम स्थान तथा आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कबड्डी, वॉलीबाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11व 12 के छात्रों के बीच कबड्डी का मैच हुआ। कक्षा 10 और कक्षा 12 विजयी रही। प्रधानाचार्य विजय त्यागी ने कहा कि विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर सहयोग सहभागिता के गुण विकसित करना है। जहां खेल बच्चों का शारीरिक विकास करते हैं वही दूसरी ओर ये बालक का संवेगात्मक और मानसिक विकास भी करते हैं। खेल बालक के शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के मनोज त्यागी, मुकेश त्यागी, ब्रजभूषण त्यागी, अर्चना त्यागी, रजनी त्यागी, रुपेश कुमारी, आकांक्षा त्यागी, कुमारी पूजा, साधना त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, वीरेंद्र पाल शर्मा, दिनेश कुमार, मृगेंद्र भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अनिल कुमार व जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।