{"_id":"5e4ae5888ebc3ef24a6776b9","slug":"annual-sports-competition-at-shri-ram-college-muzaffarnagar-news-mrt469509293","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षा की टीम ने जीता खो-खो और क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षा की टीम ने जीता खो-खो और क्रिकेट मैच
विज्ञापन
श्रीराम कालेज में खो खो पगतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता खेल सप्ताह के चौथे दिन खो-खो और क्रिकेट मैच खेले गए। शारीरिक शिक्षा की टीम ने खो-खो और क्रिकेट मैच जीता।
खो-खो महिला वर्ग की प्रतियोगिता में कुल आठ मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बीसीए और बीबीए के बीच खेला गया। बीसीए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक अंक से जीत लिया। दूसरा मुकाबला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और वाणिज्य संकाय के बीच हुआ, जिसे पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने तीन अंक से जीता। तीसरा मुकाबला होम बेसिक साइंस की महिला टीम ने, चौथे मुकाबले में प्रबंधन संकाय ने जीत हासिल की। पांचवें मुकाबले शारीरिक शिक्षा संकाय ने शानदार प्रदर्शन द्वारा एक अंक से जीत लिया। फाइनल एवं खिताबी मुकाबला बीसीए और शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम के बीच खेला गया। जिसे शारीरिक शिक्षा की टीम ने एक अंक से जीतकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बीसीए की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फार्मेसी टीम को 45 रनों से हराया
क्रिकेट का पहला मैच शारीरिक शिक्षा विभाग और फार्मेसी के बीच खेला हुआ। शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 93 रन बनाएं। जवाब में फार्मेसी की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रनों पर सिमट गई। दूसरे मैच में बॉयो साइंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआर्क को 53 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआर्क की टीम ने मुकाबले को चार विकेट से जीत लिया। तीसरे मैच शारीरिक शिक्षा विभाग और पालीटेक्निक के बीच खेला गया। निर्धारित 8 ओवरों में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने पालीटेक्निक की टीम को टूर्नामेंट का अब तक सबसे विशाल 118 रनों का लक्ष्य दिया। पालीटेक्निक की टीम 85 रनों पर ढेर हो गई। चौथा मुकाबला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और पालीटेक्निक की टीमों के बीच खेला गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित सात ओवरों में 96 रन बनाए। पालीटेक्निक टीम ने भी ताबड़तोड़ शुरूआत की और इस रोमांचक मैच को एक विकेट से जीत कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पांचवें मुकाबले प्रबंधन की टीम ने नौ रनों से जीत दर्ज कर पालीटेक्निक की टीम को हराया।